E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थान
Trending

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

अम्बेडकर नगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत अयोध्या के गरुण द्वार पर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों वाहनों व हज़ारों कार्यकर्ताओं का काफिला पहुंचा। त्रयंबक तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम स्वागत कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है.कार्यकर्ताओं ने मंच से जय श्री राम, पंकज चौधरी और भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, भाजपा एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पदमसेन चौधरी, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा सहित राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, मौसम वर्मा, के.के. मिश्र, त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, विद्यावती राजभर, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय, राम किशोर राजभर, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सच्चिदानंद पाण्डेय, अंशुमान सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज गुप्ता गुड्डू, विकास निषाद, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, सुभम पांडे, प्रवीण गौड, सोनू गौड सहित अनेक मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अवध क्षेत्र में आयोजित यह भव्य स्वागत समारोह पार्टी की सांस्कृतिक-राजनीतिक उपस्थिति को दर्शाता है तथा माना जा रहा है कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!