E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीलोकल न्यूज़
Trending

विद्यार्थी अनन्या पांडे ने जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में जीता गौरव

अम्बेडकर नगर। राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा अनन्या पांडे ने जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। उन्हें इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान विधानसभा परिषद सदस्य हरिओम पांडे, जिला अधिकारी अनुपम शुक्ल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। इन गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त कर अनन्या ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने अनन्या की इस सराहनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण जनपद को गौरवान्वित किया है।



 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!