युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और धर्मशाला स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण तथा जरूरतमन्दों में कम्बल व भोजन का वितरण किया

सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल की व्यवस्था हो तथा साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और धर्मशाला स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण तथा जरूरतमन्दों में कम्बल व भोजन का वितरण किया

राज्य सरकार हर गरीब तथा जरूरतमन्द को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

सभी जनपदों को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरण, रैन बसेरों के संचालन और अलाव की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त धनराशि जारी

सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल की व्यवस्था हो तथा साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए

भीषण शीतलहर के दृष्टिगत आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को बन्द करने तथा अवकाश घोषित करने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश,
आवश्यकतानुसार वर्चुअल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जाए

गोरखपुर महानगर में 480 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई, 22,000 से अधिक जरूरतमन्दों को कम्बल और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया

मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रतिकूल मौसम में सतर्क और सावधान रहने की अपील की

लखनऊ : 28 दिसम्बर, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और धर्मशाला स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमन्दों में कम्बल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर गरीब तथा जरूरतमन्द को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए सभी जनपदों को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरण, रैन बसेरों के संचालन और अलाव की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त धनराशि जारी की गई है। भीषण शीतलहर के दृष्टिगत आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को बन्द करने तथा अवकाश घोषित करने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकतानुसार वर्चुअल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रशासन को हर जरूरतमन्द को रैन बसेरों में अच्छी सुविधाएँ दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल की व्यवस्था हो तथा साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान समय में उत्तर भारत व पूरा उत्तर प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। जरूरतमन्दों, गरीबों और असहाय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए डबल इंजन सरकार ने सभी जनपदों में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है। प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में कम्बल व ऊनी वस्त्रों का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तथा रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से अपील की कि जिनके पास साधन हैं, वे इस भीषण शीतलहर में अन्य जरूरतमन्दों की सहायता करें। उन्होंने लोगों से प्रतिकूल मौसम में सतर्क और सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि लोग भीषण शीतलहर तथा धुंध और कोहरे को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा जरूरी हो, तो वाहन की गति सीमित रखें। भीषण ठण्ड में भी शरीर को पानी की कमी न होने दें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते रहने दिया जाए और अलाव की लकड़ी को उठाकर न ले जाएं। भीषण शीतलहर में यह अलाव जरूरतमन्दों के लिए हैं और इससे पशुओं को भी राहत मिलती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर महानगर में 480 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 22,000 से अधिक जरूरतमन्दों को कम्बल और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा चुका है। गरीबों और जरूरतमन्दों के लिए किए जा रहे यह सभी कार्य सरकार की संवेदनशीलता का हिस्सा हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!