क्राइम

जुआ खेलने से रोकने पर युवकों को डंडों से पीट कर किया घायल , 2 आरोपी गिरफतार

जुआ खेलने से रोकने पर युवकों को डंडों से पीट कर किया घायल , 2 आरोपी गिरफतार

जुआ खेलने से रोकने पर युवकों को डंडों से पीट कर किया घायल , 2 आरोपी गिरफतार

राष्ट्रीय आचरण /संदीप पांचाल

रिफाइनरी एरिया के बाहर अवैध धंधा करने वालों के इतने हौंसले बुलंद हो गए हैं, जहां पर जुआ खेलने से रोकने पर लगभग 10 से 15 बदमाशों ने दो युवकों पर लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना सदर पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है

गांव ददलाना निवासी इंद्रजीत पुत्र श्री जिले सिंह ने थाना सदर पुलिस में शिक़ायत देकर आरोप लगाया है । कि मैं और मेरा भाई विजेंद्र सिंह पानीपत रिफाइनरी पी- 25 के गेट नंबर 4 के बाहर लेबर को लेने के लिए आए थे । हम गेट नं 4 पर जैसे ही पहुंचे तो उन्होंने ऐसा प्रतीत हुआ, कि वहां पर कुछ गैर कानूनी ( जुआं ) खेलाने का कार्य चल रहा है। और लोगों को जबरन जुआ खेला रहे थे। हमने जाकर उनकी वीडियो बनानी चाही तो करीब 10 से 15 लड़कों ने उनके साथ मारपीट की, और लाठी, डंडों और थप्पड़ों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जब मैंने और मेरे भाई ने बचाओ बचाओ के लिए शोर मचाया तो भीड़ को आता देख सभी आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए ।

परिजनों को सुचना देने पर घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर फिलहाल इलाज चल रहा है ।

वहीं जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार का कहना है कि थाना सदर पुलिस ने दो आरोपी फैजल पुत्र रफीक वासी पुरेवाल कालोनी व दानिश पुत्र शराफ़त वासी बत्रा कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में तफ्तीश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!