E-Paperयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अपना दल (एस) ने भारत में स्वच्छता को आंदोलन के रूप मे प्रेरित करने वाले महान संत गाडगे की पुण्यतिथि मनाई

लखनऊ, 20 दिसंबर 2025।  अपना दल (एस) कैंप कार्यालय पर शनिवार को भारत में स्वच्छता को आंदोलन के रूप मे प्रेरित करने वाले महान संत गाडगे की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने महान संत गाडगे जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने दी।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने महान संत गाडगे के जीवन और संघर्षों का विचार साझा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि महान समाज सुधारक, कीर्तनकार संत थे। युवावस्था में ही अंध विश्वास और रूढ़ियों के विरोध में उन्होंने जन जागरूकता शुरू किया। उन्होंने दलितों, गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अंधविश्वासों, पशुबलि और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई, तथा ‘श्रमदान’ और ‘स्वच्छता अभियान’ जैसे कार्यों से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने बताया किइस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह, केके पटेल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के विधि मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एन. के. पटेल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!