टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

घर व विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का वातावरण उपलब्ध करायें — श्री पदम नारायण द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त

सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन


सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन
घर व विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का वातावरण उपलब्ध करायें
— श्री पदम नारायण द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त
लखनऊ, 25 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित ‘वार्षिक समारोह’ बड़े धूमधाम से उमंग व उल्लास से सराबोर वातावरण में सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि, श्री पदम नारायण द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि घर व विद्यालय में बच्चों को नैतिकता
एवं आध्यात्मिकता का वातावरण उपलब्ध कराकर आदर्श विश्व समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करें।
श्री द्विवेदी ने बच्चों को उद्देश्यपूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सी.एम.एस. द्वारा किये जा रहे प्रयासों को शैक्षिक क्षेत्र में एक आदर्श स्वरूप बताया।
इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी अद्भुद छटा बिखेरी कि अभिभावक अपने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा देख गद्गद हो गये एवं जोरदार तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का शुभारम्भ छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना एवं सर्व-धर्म प्रार्थना से हुआ जिसने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से भर दिया। इसके उपरान्त विश्व एकता प्रार्थना में छात्रों ने विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर ‘सारे विश्व में शान्ति हो’ का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर छात्रों ने योगा, गीत-संगीत, समूह गान, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं कोरियोग्राफी ‘रामायण – द इपिका रीबार्न’ समेत एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों द्वारा विश्व संसद की शानदार प्रस्तुति को भी सभी ने खूब सराहा।
सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री ज्योत्सना अतुल ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग से ही यह समारोह अत्यन्त सफल रहा है। अभिभावक जिस विश्वास से अपने बच्चों को सी.एम.एस. में भेजते है, उस पर हम लगातार खरे उतर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!