भाजपा ने जलालपुर में आयोजित की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला, शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने पर जोर
जलालपुर, अंबेडकर नगर। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन एसआईआर अभियान के संदर्भ में गुरुवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनसे त्रुटिरहित व शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने और ना कोई योग्य मतदाता छूटे ना फर्जी नाम बनें, इसका ध्यान रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हनुमान बताया और आगामी चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद रितेश पांडे ने अभियान के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी तथा शत-प्रतिशत योगदान देने का आग्रह किया। जिला संयोजक मनोज मिश्र ने बूथ की मतदाता सूची को अत्यधिक शुद्ध बनाने की जिम्मेदारी पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान राजीव मिश्रा ने सरदार पटेल जयंती विधानसभा यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। संचालन जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल और संयोजन केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, संजय सिंह, शाश्वत मिश्र, मीसम रजा, केशव श्रीवास्तव, शिवपूजन वर्मा, धनंजय त्रिपाठी, अमरनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, सुभम पांडे, प्रवीण गौड, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, विपिन पांडे, दीपक शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, अरुण मिश्र, आशीष सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।