टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धपीठ मां चन्द्रिका देवी के किये दर्शन,

देश व प्रदेशवासियो को महाष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धपीठ मां चन्द्रिका देवी के किये दर्शन,

पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की,की कामना

मन्त्रोच्चर के साथ किया हवन, पूजन

मां भगवती से सर्व कल्याण की कामना की

देश व प्रदेशवासियो को महाष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व
दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें

लखनऊ: 30 सितम्बर, 2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवरात्रि (महाअष्टमी) के पावन अवसर पर मंगलवार को लखनऊ के बख्शी तालाब स्थित माँ चंद्रिका देवी सिद्धपीठ में माता रानी के दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। उन्होने पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। श्री मौर्य ने मन्त्रोच्चर के साथ हवन, पूजन किया व मां भगवती से सर्व कल्याण की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियो को महाष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें दी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ चंद्रिका देवी जी की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे,समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, व समृद्धि के द्वार हमेशा खुले रहें।उन्होने माता के चरणो मे शीश झुकाकर प्रार्थना की कि देश का वर्तमान भी अच्छा रहे ,भविष्य भी अच्छा रहे। विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बने। देश की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़े।
कहा कि मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हर बेटी, हर बहन, हर माता आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बने, सशक्त समाज व समृद्ध भारत का आधार बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!