टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सी.एम.एस. छात्रा को चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप

मेधावी छात्रा तनुश्री वाष्र्णेय को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया

सी.एम.एस. छात्रा को चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप
लखनऊ, 1 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की मेधावी छात्रा तनुश्री वाष्र्णेय को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। तनुश्री को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने
दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2025 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। तनुश्री ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण
में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!