टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘नेशनल टाॅपर’

अलीगंज द्वितीय कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र अर्णव पाण्डेय

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘नेशनल टाॅपर’
लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र अर्णव पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी वण्डरकिड्स प्रतियोगिता में ‘नेशनल टाॅपर’ का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के करीब 2500 से अधिक विद्यालयों से लगभग 75,000 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने मेन्टल मैथ्स, लाॅजिकल एबिलिटी, जनरल नाॅलेज एवं हैण्डराइटिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अर्णव की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पन्द्रह सौ रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘नेशनल टाॅपर’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!