यूपी

पर्यावरण अनुकूल बने, स्वच्छ सास ले विषय पर सेमिनार का आयोजन

विभागाध्यक्ष कैप्ट. डॉ. राज श्री एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर अतिथियों के साथ माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ,लखनऊ में विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय के 20 यू . पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, 67 यू पी बटालियन एनसीसी द्वारा पर्यावरण अनुकूल बने, स्वच्छ सास ले विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के आयोजक विभागाध्यक्ष कैप्ट. डॉ. राज श्री एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर अतिथियों के साथ माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा. वाई.पी. सिंह फॉर्मर हेड सी एस एस आर आई ने अपने उद्बोधन में बताया की ऊसर भूमि को कैसे प्रभावी सुधार व अधिकतम पैदावार के लिए सर्वोत्तम फसल पद्धति धान-सरसों-हरी खाद व धान गेहूं को कम लगात में कैसे अधिक उपजाऊ बनाए ऊसर भूमि सुधार के लिए सर्वोत्तम भूमि सुधारक जिप्सम 25 प्रतिशत + गोबर की खाद 10 टन प्रति है साथ में विभिन्न प्रकार के एप्लिकेशन के बारे में जागरूक किया | विशिष्ट अतिथि के रूप में उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो . नवीन कुमार अरोरा, ने अपने उद्बोधन में बताया की हर तीसरे व्यक्ति को नदियों से भोजन मिलता है इसलिए हम नदियों की पूजा भी करते है साथ ही वायु प्रदूषण के बारे में हमारे पर्यावरण में हो रहे अवांछित परिवर्तनों के कारण हमारे ग्रह और उसके जीवों जैसे मनुष्यों, जानवरों और पौधों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया | ले. डॉ. मनोज कुमार डडवाल, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ने गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन विषय पर बताते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर स्वच्छ हवा में साँस लेना। यह नारा हमें प्रकृति की सुरक्षा करने और प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि हमारा स्वास्थ्य और पृथ्वी दोनों सुरक्षित रह सकें साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थिति थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!