यूपी

नृत्य प्रतियोगिता में लावण्या को प्रथम पुरस्कार

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा लावण्या काबरा

नृत्य प्रतियोगिता में लावण्या को प्रथम पुरस्कार
लखनऊ, 27 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा लावण्या काबरा ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट डांसस्पोर्ट चैम्पियनशिप में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। लावण्या ने यह पुरस्कार अण्डर-8 आयुवर्ग में आयोजित परम्परागत नृत्य प्रतियोगिता में अर्जित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन डांसस्पोर्ट एसोसिएशन आॅफ लखनऊ द्वारा किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लावण्या ने अपनी नृत्य प्रतिभा व संगीत ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!