टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर
प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर
अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम
भगवान श्रीराम का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं
आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है

लखनऊ : 01 अक्टूबर, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने अधर्म, असत्य एवं बुराई के प्रतीक रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के पर्याय हैं। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन आदि शक्ति माँ दुर्गा की उपासना के उपरान्त विजयादशमी का यह पावन पर्व आता है। पर्व की मर्यादा एवं पवित्रता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यही हमारा धर्म भी है। विजयादशमी सम्पूर्ण प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो यह मेरी मंगलमय शुभकामना है।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!