एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने ए.के.टी.यू. जोनल फेस्ट 2025 में दिखाया शानदार प्रदर्शन
स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने ए.के.टी.यू. जोनल फेस्ट 2025 में दिखाया शानदार प्रदर्शन
बख्शी का तालाब स्थित *एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स* के छात्रों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता बीएसएसआईटीएम, लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के छात्रों ने एथलेटिक एवं टीम दोनों ही श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
एथलेटिक इवेंट्स में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर बालक वर्ग में AIML शाखा के चौथे वर्ष के छात्र *ऋषभ सिंह* ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर बालिका वर्ग में CSE शाखा की द्वितीय वर्ष की छात्रा *कनिष्का चौरसिया* ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में AI शाखा के तृतीय वर्ष के छात्र *योगेश यादव* ने रजत पदक जीता। 800 मीटर बालक वर्ग में EC शाखा के तृतीय वर्ष के छात्र *विवेक शर्मा* ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि 800 मीटर बालिका वर्ग में AIML शाखा की तृतीय वर्ष की छात्रा *मुस्कान सिंह* ने कांस्य पदक हासिल किया। शॉट पुट बालक वर्ग में IT शाखा के चौथे वर्ष के छात्र *आलोक यादव* ने कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में BT शाखा के प्रथम वर्ष के छात्र *सुनील यादव* ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग में CSE शाखा की द्वितीय वर्ष की छात्रा *कनिष्का चौरसिया* ने रजत पदक जीता।
टीम गेम्स में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खो-खो बालिका वर्ग में AIML शाखा की चौथे वर्ष की छात्रा *अर्पिता श्रीवास्तव* के नेतृत्व में टीम ने रजत पदक जीता। कबड्डी बालिका वर्ग में CS-DS शाखा की तृतीय वर्ष की छात्रा *सौम्या शुक्ला* की टीम ने कांस्य पदक जीता। वॉलीबॉल बालक वर्ग में CSE शाखा के चौथे वर्ष के छात्र *मारूफ खान* के नेतृत्व में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को बीएसएसआईटीएम, लखनऊ के चेयरमैन *माननीय आनंद शेखर सिंह जी* द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय MLC श्री पवन सिंह चौहान* एवं वाइस चेयरमैन *श्री पियूष सिंह चौहान* ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह पूरे एसआर परिवार के लिए गर्व का क्षण है।







