E-Paperhttps://primexnews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़
Trending

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल की जयंती, स्वदेशी का लिया संकल्प

जलालपुर। अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया। बूथ संख्या 61 और 62 पर चलाए गए विशेष अभियान की अगुवाई ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जहाँ उन्होंने लोगों से 'स्वदेशी संकल्प पत्र' भरवाया। इसके अलावा, विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड़ सन्नी, विनय सिंह, शुभम पांडे रुद्र और रविन्द्र भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए। अन्य बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, संजय सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल महामंत्री विपिन कन्नौजिया, आनंद मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, सुरेश गुप्त, नगर मंत्री निपेंद्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश अग्रहरि और देवेंद्र मिश्र समेत दिग्गज नेता शामिल हुए।बूथ संख्या दो सौ पच्चीस पर मीडिया प्रभारी विकाश निषाद और सभासद अजीत निषाद ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन और देश की एकता में अमूल्य योगदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम में सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के भाव को प्रमुखता से उजागर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!