
बीबीएयू में भारतीय वायु सेना दिवस का हुआ आयोजन
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना दिवस का आयोजन 20 यू . पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, 67 यू पी बटालियन एनसीसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथिओं द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुई। कार्यक्रम की आयोजक सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष और एन सी सी ऑफिसर कैप्ट. डा. राजश्री और कुलानुशासक ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देते हुये किया और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंचुरियन डिफेन्स एकेडमी के चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने अपने उद्बोधन में बताया की यह दिन उन वायु योद्धाओं के साहस और बलिदान को याद करता है जो आसमान से देश की रक्षा करते हैं और आपदाओं में सहायता करते हैं इस दिन एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भव्य परेड और एयर शो का आयोजन किया जाता है, जिसमें वायुसेना की ताकत और शौर्य का प्रदर्शन होता है। उन्होंने सभी कैडेट्स को कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन और गौरव से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल राजेश कुमार ने बताया कि सभी एनसीसी कैडेट्स को देश के प्रति सम्मान और निष्ठा की भावना रखनी चाहिए और नागरिकों को अपना जीवन देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित करना चाहिए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर कृष्णा दुबे ने उपस्थित जन समूह को भारतीय वायु सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला और बताया कि जीवन में जो भी कार्य करें देश को सर्वोपरि रख कर करें। कार्यक्रम में प्रो. राम चंद्रा कुलानुशासक , ले. डा. मनोज कुमार डडवाल, डा . अमित कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र/ छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे|










