विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे ने फीता काटकर रामलीला का किया उद्घाटन, मुकुट पूजन संपन्न
जलालपुर, अंबेडकर नगर। रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित एक पावन कार्यक्रम में मुकुट पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. हरिओम पांडे ने विशिष्ट अतिथि एसडीएम राहुल गुप्ता के साथ फीता काटकर रामलीला कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। इस पारंपरिक अनुष्ठान के साक्षी कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जेद अहमद, ईओ अरविंद कुमार, चंद्रिका प्रसाद, अरुण सिंह, अखिल सेठ, डॉ अवधेश शुक्ल, सुरेंद्र सोनी, रामचंद्र जायसवाल, गुड्डन मिश्र, विनोद मेहरोत्रा, ह्रदय मणि मिश्र, संजय सिंह, राम किशोर राजभर, कमर हयात, डॉ आरआर शुक्ल, मीसम रजा, अजीत निषाद, आशीष सोनी, लालचंद, कृष्ण गोपाल गुप्त, सुशील अग्रवाल, अतुल जायसवाल, अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, आशाराम मौर्य, दिलीप यादव, मोहन जायसवाल, अतेंद्र त्रिपाठी, मनीष सोनी, विक्की गौतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु बने। रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भी मुकुट पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अनुष्ठान रामलीला की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है जो भगवान राम की शक्ति और विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम में महामंत्री सुरेश गुप्त, दीपचंद सोनी, बेचन पांडे, उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, विकाश जायसवाल, हरिओम सोनी, संरक्षक माणिकचंद सोनी, उपाध्यक्ष सोनू गौड़ तथा प्रबंधक सोनू गुप्ता भी मौजूद रहे।