टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

प्रेस वार्ता में वेद प्रकाश राय, अनिल दीप आनंद, हरिशंकर गुप्ता,डॉ. राजश्री पांडेय, प्रज्ञा पांडेय, डॉ. नित्या वर्मा, डॉ. अनुराग मिश्रा सहित कई पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित रहे।

नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह 2025 की विस्तृत जानकारी हेतु आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

लखनऊ, 3 सितम्बर 2025

नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह 2025 की विस्तृत जानकारी हेतु आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में वेद प्रकाश राय, अनिल दीप आनंद, हरिशंकर गुप्ता,डॉ. राजश्री पांडेय, प्रज्ञा पांडेय, डॉ. नित्या वर्मा, डॉ. अनुराग मिश्रा सहित कई पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित रहे।

उन्होंने जानकारी दी कि नवोदय विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में पहली बार सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 7 सितम्बर, रविवार, प्रातः 10:00 बजे होटल लिनेज, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, प्राचार्य, पीजीटी-टीजीटी शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले 100 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहेंगे, जो प्रशासनिक सेवा, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, अभियंत्रण, व्यवसाय एवं कला-साहित्य आदि में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। जिसमे विशेष रूप से प्रेम कुमार गौतम (आईजी, एटीएस उत्तर प्रदेश), सूर्यपाल गंगवार ( आईएएस सचिव, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), राजशेखर रेड्डी (आईएएस प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण जल निगम), बबलू कुमार (IPS) (डीआईजी जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर लखनऊ), विपिन जैन (विशेष सचिव, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) प्रशांत कुमार (निदेशक समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश), रईस अख्तर (आईपीएस), विजय कुमार (विशेष सचिव कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश) अमोल मुकुट (IPS) (एसीपी बक्शी का तालाब), विकास पांडेय (एसीपी कृष्णा नगर), राजकुमार सिंह (एसीपी चौक), अनिल सागर (एसडीएम), पवन कुमार (एसडीएम), प्रो. डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, (केजीएमयू) प्रो. डॉ. अविनाश कुमार (केजीएमयू) श्रीकांत मिश्रा (निदेशक अमरावती ग्रुप लखनऊ)के सहित अनेक अन्य गणमान्य पूर्व छात्रो को आमंत्रित किया गया है।

नवोदय विद्यालय की सात वर्षों की पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वहाँ की अनुशासित जीवन-शैली, आपसी पारिवारिक बंधन और गुरुजनों की प्रेरणा से विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण होता है। यही कारण है कि आज नवोदय के पूर्व छात्र पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन गुरुजनों और कर्मचारियों को सम्मानित करना है जिनके मार्गदर्शन और स्नेह ने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ा। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नवोदय परिवार की गुरु-शिष्य परंपरा और सामाजिक सरोकारों के पुनः पुष्टिकरण का उत्सव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!