टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए

शिविर में दिव्यांगजन को कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल सहित 350 से अधिक कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये

मुख्यमंत्री गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए

शिविर में दिव्यांगजन को कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल सहित 350 से अधिक कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये

दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं छिपी होतीं, बस जरूरत होती, एक योजक की जो उनकी प्रतिभा को निखार सके

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया यह कार्य दिव्यांगजन के लिए एक योजक के रूप में सामने आया, यह कार्य समाज के प्रति उनके कर्तव्य को दर्शाता

लखनऊ : 09 सितम्बर, 2025 :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गोकुल अतिथि भवन, गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर ने संवेदना के साथ दिव्यांगजन को कृत्रिम उपकरण वितरण का कार्य किया है। आज यहां इस संस्था द्वारा दिव्यांगजन को कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल सहित 350 से अधिक कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये। मारवाड़ी युवा मंच का यह कार्य ईश्वर के प्रति उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा है तथा पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को दी गयी सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि है। संस्था के इस प्रयास में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का भाव भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य में आत्मा का वास होता है। यह आत्मा परमात्मा की ही एक कृति होती है। इसलिए हम सभी को उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। दिव्यांगजन भी उसी श्रद्धा के पात्र है। किसी कारणवश दिव्यांगता को प्राप्त दिव्यांगजन में ईश्वर द्वारा अनेक गुण प्रदान किये जाते है। दिव्यांगजन को समाज का सम्बल प्राप्त हो जाने से वह समाज में सार्थक योगदान करने में सक्षम हो जाते हैं। इतिहास में ऐसे अनेक दृष्टांत है, जिसमें दिव्यांगजन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्राचीनकाल में महर्षि अष्टावक्र तथा मध्य काल में महाकवि सूरदास ऐसे विशिष्ट उदाहरण रहे हैं। महाकवि सूरदास जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जितना बेहतरीन वर्णन किया गया है उतना कोई आंख वाला व्यक्ति भी नहीं कर सकता ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं छिपी होती हैं, बस जरूरत होती है एक योजक की जो उनकी प्रतिभा को निखार सके। आज गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया यह कार्य दिव्यांगजन के लिए एक योजक के रूप में सामने आया है। मारवाड़ी युवा मंच का यह कार्य समाज के प्रति उसके कर्तव्य को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि समाज के अन्य लोग एवं संस्थाएं भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, तो हम समाज के वंचित वर्ग के लिए एक सम्बल का कार्य करेंगे। इस समाजिक सम्बल से राष्ट्रीय एकता का भाव विकसित होगा। यह भाव हमें एक विकसित भारत के निर्माण की ओर ले जायेगा। इस दृष्टि से मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर के युवाओं ने आज एक बहुत सहरानीय कार्य किया है।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!