
विकास यादव प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के नेतृत्व में तेजी से हो रहा संगठन का विस्तार
उन्नाव जिले में तहसील पुरवा ग्राम चंदौली में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज दिनांक 31-08-2025 को विकास यादव प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के नेतृत्व उन्नाव जिले में तहसील पुरवा ग्राम चंदौली में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | इस बैठक का उद्देश्य किसानों को विभिन्न मुद्दों पर बात करना और उस पर कार्यवाही हेतु सरकार के समक्ष सगठन के जरिये अपनी बातों को रखना रहा है | जिससे किसानों के हितों की रक्षा हो सकें | वर्तमान में चल रही खाद की कमी की समस्या पर गहनता से चर्चा किया गया इसके अतिरिक्त अन्य कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा किया गया जिसका उद्देश्य हितों की रक्षा करना है | सगठन की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर भारी संख्या में उन्नाव मौरावा क्षेत्र में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया और हर संभव संगठन के विस्तार और नीतियों के पालन में सहयोग का आश्वासन दिया | आपको बता दे की विकास यादव को प्रदेश सचिव बनने के बाद से इस संगठन में तेजी से लोगों का जुड़ना जारी है | इस महत्वपूर्ण बैठक में विकास यादव प्रदेश सचिव, पवन यादव मंडल सचिव, विनय यादव जी समाजसेवी,जिला सचिव इन्द्रजीत पासी जी,रोहित यादव जिला सचिव,सुधाकर यादव तहसील अध्यक्ष,अमित रावत जी,पुष्पेंद्र यादव जी,आयुष सिंह,मान सिंह एवं कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता दीपू यादव जिला प्रभारी उन्नाव जगन्नाथ लोधी जगतपाल शर्मा जगतपाल लोधी गुलाब यादव चंडिका यादव रामप्रसाद यादव चंद्रपाल यादव एवं कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए |









