टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्य

राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हुआ हरियाली उत्सव

महिलाओं ने झूमकर मनाया हरियाली उत्सव, रोली बनीं क्वीन

महिलाओं ने झूमकर मनाया हरियाली उत्सव, रोली बनीं क्वीन
राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हुआ हरियाली उत्सव
लखनऊ । राजधानी रविवार शाम को तब हरियाली तीज के पहले ही माहौल में डूब गयी जब गोमतीनगर में राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हरियाली उत्सव में महिलाओं व बालिकाओं ने झूमकर नृत्य किया और मेंहदी, रंगोली, आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी अधिकारी आवास, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की दीपांजलि गब्बर रहीं।
राजधानी के गोमती नगर स्थित एल्डिको ग्रीन्स स्थित आयफिल क्लब में रविवार शाम को राष्ट्रीय सनातन संघ ने शाम 4 बजे से हरियाली उत्सव का आयोजन किया । जिसमें आयोजक प्रमिला श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर गायन, वादन, मेंहदी प्रतियोगिता और कैटवाक का भी आयोजन किया गया।
महिलाओं ने अपने हाथों में खूबसूरत मेंहदी रचायी तो बालिकओं ने रंगोली सजाकर भी सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता के साथ ही महिलाओं ने अंताक्षरी, गायन और वादन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियाोगिता में रोली श्रीवास्तव को क्ववीन का खिताब दिया गया।
श्रीमती दीपांजलि गब्बर ने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के अयक्ष दिनेश खरे ने प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!