देशयूपी

दिखती धरती धानी, अम्बर नीला,

तिरंगा

#दिनांक:-15/8/2025
#शीर्षक:-तिरंगा

दिखती धरती धानी, अम्बर नीला,
मुस्कुराए शहर, गांव रंगीला।
तीन रंग में रंगा हर कोना-कोना,
उत्साह से मन हुआ सुरीला।।

गायन शौर्य का चारों तरफ हो रहा,
तिरंगा ऊँचाई तक फहर रहा,
आओ आजादी का जश्न मनायें
आजादी हर दिलो में लहर रहा |

केसरिया ताकत और साहस दिखाती,
श्वेत शांति और सत्य बताती,
गहरा हरा रंग शुभ, विकास और उर्वरता दर्शाती,
अशोक चक्र की चौबीस तीलियां
चौबीस मार्ग धर्म समझाती |

तीन रंग का तिरंगा हमारी शान है
येही गरिमा, यही अभिमान है,
मर मिटें थे, मर मिटे है, मर मिटेंगे,
तिरंगा हमारी आन शान,जहान है |

रचना मौलिक, स्वरचित और सर्वाधिकार सुरक्षित है|

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!