टॉप न्यूज़राज्य

सी.एम.एस. की शैक्षिक यात्रा पर लखनऊ पधारा अमेरिकी छात्र दल

भावी पीढ़ी में विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की भावना को विकसित करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है

 

 

सी.एम.एस. की शैक्षिक यात्रा पर लखनऊ पधारा अमेरिकी छात्र दल
लखनऊ, 5 जुलाई। अमेरिका के मोन्टेना राज्य का दस-सदस्यीय छात्र दल शैक्षिक व साँस्कृतिक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिटी मोन्टेसरी स्कूल की शैक्षिक यात्रा पर लखनऊ पधारा है। इस पाँच दिवसीय शैक्षिक यात्रा के दौरान अमेरिकी छात्र व शिक्षक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों का भ्रमण कर सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से रूबरू हो रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने अमेरिकी छात्रों के लखनऊ आगमन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह शैक्षिक यात्रा दोनों देशों के छात्रों को आमने-सामने विचारों के आदान-प्रदान का अभूतपूर्व अवसर उपलब्ध करा रही है, साथ ही भावी पीढ़ी में विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की भावना को विकसित करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इससे पहले, सी.एम.एस. प्रबन्धक
प्रो. गीता गाँधी किंगडन के मार्गदर्शन में अमेरिकी छात्र दल के लखनऊ पधारने पर हार्दिक स्वागत किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि अमेरिकी छात्रों की यह शैक्षिक यात्रा मोन्टेना वल्र्ड अफेयर्स काउन्सिल के संयोजकत्व में आयोजित की जा रही है।
श्री खन्ना ने बताया कि अमेरिका के मोन्टेना राज्य से पधारे इस दल में 8 छात्र व 2 शिक्षक शामिल हैं। छात्र सदस्यों में जेम्स रेनाल्डस, बेन मुलेट, ऐडन गिट्टो, नाथन मिजनर, लायरा लार्सन, एमिली ब्रान्डेनबर्ग, ईसाबेल बेसल एवं क्लारा डेपी लखनऊ पधार रहे हैं जबकि इस छात्र दल का नेतृत्व शिक्षक सुश्री एल्ली डेपी
एवं जैसन स्मिथ कर रहे हैं। इस शैक्षिक यात्रा के दूसरे दिन आज अमेरिकी छात्र दल ने सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस का भ्रमण कर सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त की, साथ ही विभिन्न शैक्षिक, साँस्कृतिक व खेलकूद की गतिविधियों एवं सी.एम.एस. छात्रों के साथ विचार-विमर्श व संवाद में प्रतिभाग कर अन्र्त-साँस्कृतिक सम्बन्धों को बढ़ावा देने में महती भूमिका निभाई। इस छात्र दल ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, अमीरुद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी एवं स्टेट ललित कला अकादमी का भी भ्रमण किया।
श्री खन्ना ने बताया कि आगामी तीन दिनों में यह अमेरिकी छात्र दल सी.एम.एस. के अन्य कम्पसों का
भी भ्रमण करेगा। इसके अलावा, यह छात्र दल अयोध्या में श्री राम मंदिर की यात्रा पर भी जायेगा एवं छोटा इमामबाड़ा व बड़ा इमामबाड़ा समेत लखनऊ की विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर
यहाँ की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू होंगे। इसके अलावा, ये मेहमान छात्र 8 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात करेंगे एवं इसके उपरान्त देर शाम तक स्वदेश रवाना हो जायेंगे।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है, ऐसे में छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है। इस तरह के प्रयासों से विभिन्न देशों के बच्चे एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे उनमें वैश्विक दृष्टिकोण के विकास एवं विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!