यूपी

सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में 

 

इण्टरनेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में
सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल
लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र आद्विक शर्मा ने पोखरा, नेपाल में आयोजित आठवीं एशिया कप ओपेन इण्टरनेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन ताइक्वाण्डो काउन्सिल आॅफ इण्डिया एवं नेपाल यंग ब्रदर्स ताइक्वाण्डो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में कई देशों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो स्वर्ण पदक अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं आने वाले समय में और भी अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. के इन बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!