टॉप न्यूज़देशयूपी

सी.एम.एस. चैक कैम्पस में रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस में रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब, डान्स रूम, म्यूजिक रूम, ई.पी.डी.एम. फ्लोरिंग प्ले एरिया, साइंस लैबोरेटरी, एडवान्स कम्प्यूटर लैब आदि विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

सी.एम.एस. चैक कैम्पस में रोबोटिक्स एवं
ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ
लखनऊ, 24 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस में रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब, डान्स रूम, म्यूजिक रूम, ई.पी.डी.एम. फ्लोरिंग प्ले एरिया, साइंस लैबोरेटरी, एडवान्स कम्प्यूटर लैब आदि विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ ही विज्ञान की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के सी.एम.एस. के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने उपस्थित जनमानस के समक्ष नृत्य, गायन, खेलकूद, थ्री-डी प्रिंटिंग के अलावा विज्ञान के विभिन्न प्रयोगो, ड्रोन व रोबोट की निर्माण प्रक्रिया का प्रदर्शन कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया। सी.एम.एस. चैक कैम्पस के नवीनीकरण के अन्तर्गत भावी पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा पद्धति के तौर-तरीके से तैयार किया गया है, जिससे भावी पीढ़ी का सर्वागीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि शान्तिपूर्ण व सुविधाजनक शैक्षिक वातावरण प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और यही कारण है कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के साथ ही जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को सतत् प्रयासरत है। सी.एम.एस. का मानना है कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके। सी.एम.एस. चैक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश व देश में सी.एम.एस. का एक गौरवपूर्ण स्थान है। उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था हेतु सी.एम.एस. प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के सर्वागीण विकास हेतु संकल्पित है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. के अन्य कैम्पसों की तरह ही सी.एम.एस. चैक कैम्पस के छात्र भी विश्व स्तरीय रोबोटिक्स एवं ए.आई लैब समेत अन्य आधुनिका सुविधाओं की मदद से विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित एवं कला का अद्भुद संगम से रूबरू होंगे, साथ ही विज्ञान के रचनात्मक उपयोग की भावना का भी विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!