टॉप न्यूज़देशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल
लखनऊ, 29 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोल्फ सिटी कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-1 की मेधावी छात्रा मृगांका मिश्रा ने इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था जैनम के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस प्रतिभाशाली छात्रा ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने मृगांका की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। इसके अलावा, वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत
सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!