क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

CM योगी ने दिया निर्देश : एक दिन में लगेगे 50 करोड़ नए पेड़

‘एक पेड़ माँ के नाम‘ महाभियान 09 जुलाई से

 

मुख्यमंत्री ने अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय उ0प्र0 आम महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया
 
उ0प्र0 आम महोत्सव-2025 प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारकर किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा : मुख्यमंत्री
 
डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश के आम निर्यात को बढ़ावा देकर अन्नदाता किसानों को लाभान्वित किया जा रहा
 
खेती के माध्यम से आमदनी में कई गुना वृद्धि करने में औद्यानिक फसल एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती
 
बागवानों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश में लखनऊ, अमरोहा, सहारनपुर तथा वाराणसी में पैक हाउस सफलतापूर्वक कार्य कर रहे
 
प्रदेश के किसान नवाचार व कृषि आधुनिकीकरण का प्रयोग कर कई गुना मुनाफा कमा रहे
 
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में कृषि को नये आयाम प्रदान करने और सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने हेतु अर्जुन सहायक नहर परियोजना कारगर सिद्ध हुई
 
बाण सागर परियोजना के माध्यम से विन्ध्य क्षेत्रां में तथा सरयू नहर परियोजना के माध्यम से पूर्वी उ0प्र0 के किसानों को जल की समस्या से निजात मिली
 
कृषि क्षेत्रों में विकासात्मक एवं सुधारात्मक कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही
 
‘एक पेड़ माँ के नाम‘ महाभियान हेतु 50 करोड़ पौधे रोपण के लिए तैयार किये गये, आगामी 09 जुलाई को प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अवश्य लगाए
 
मुख्यमंत्री ने लन्दन तथा दुबई के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को झण्डी दिखाकर रवाना किया
 
 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आम महोत्सव-2025 पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, बागवानों तथा निर्यातकों को सम्मानित किया
लखनऊ : 04 जुलाई, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारकर किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश के आम निर्यात को बढ़ावा देकर अन्नदाता किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह आम महोत्सव अन्नदाता किसानों के लिए आमों की विभिन्न प्रजातियों के उत्पादन, बाजार व निर्यात की उत्तम व्यवस्था, औद्यानिक फसलों तथा तकनीक के विषय में जागरूकता उत्पन्न करने का माध्यम बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अवध शिल्पग्राम में 04 से 06 जुलाई, 2025 तक चलने वाले तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लंदन तथा दुबई के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आम महोत्सव-2025 पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, बागवानों तथा निर्यातकों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बागवानों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश में लखनऊ, अमरोहा, सहारनपुर तथा वाराणसी में पैक हाउस सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इन पैक हाउसों में औद्यानिक फसलों से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें निर्यात के लिए आम की गुणवत्ता तथा अन्य जानकारियां भी दी जाती हैं। आम के निर्यात में पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं के अनुरूप समस्त तैयारियां करायी जाती हैं। प्रदेश के किसान व बागवान विपरीत मौसम व ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत तथा उन्नत तकनीक का प्रयोग कर इस दिशा में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के किसान नवाचार व कृषि आधुनिकीकरण का प्रयोग कर कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं। आम महोत्सव व प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों की मेहनत को भलीभांति देखा जा सकता है। किसानों द्वारा विभिन्न देशों में आमों का निर्यात किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को सब्सिडी भी दी जाती है। निर्यात के माध्यम से प्रदेश के किसानों को आमों व अन्य उत्पादों की अच्छी कीमत प्राप्त होती है। प्रदेश के किसान विकास प्रक्रिया से जुड़कर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में लगातार योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ने से प्रदेश व किसान दोनों को लाभ होता है तथा देश व प्रदेश के विकास में भी सहायता मिलती है। उन्हें विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर कृषि से सम्बन्धित विभिन्न उत्पादों को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बुन्देलखण्ड में परिस्थितियां अलग हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में कृषि को नये आयाम प्रदान करने और सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने हेतु अर्जुन सहायक नहर परियोजना कारगर सिद्ध हुई है। इसी प्रकार बाण सागर परियोजना के माध्यम से विन्ध्य क्षेत्रां में तथा सरयू नहर परियोजना के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को जल की समस्या से निजात मिली है। इन क्षेत्रों में किसान अब बहुफसली व सहफसली खेती कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हरदोई तथा कानपुर आदि जनपदों के भ्रमण के दौरान किसानों से संवाद कर उन्हें पता चला कि कृषि क्षेत्रों में हुए नवाचार तथा आधुनिकीकरण से किसानों की आय बढ़ी है। किसान एक एकड़ क्षेत्रफल में मक्के की खेती कर लगभग 01 लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कृषि क्षेत्रों में विकासात्मक एवं सुधारात्मक कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र नये तरीके से कार्य कर रहे हैं। इन्हीं तरीको को आगे बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग, वन विभाग और अन्य निजी क्षेत्र की सहभागिता से प्रदेश में फलदार, इमारती लकड़ी, छायादार, पर्यावरण अनुकूल व औषधीय वृक्ष के लिए वर्ष 2017 में व्यापक वृक्षारोपण अभियान आगे बढ़ाया गया था। इस बार हम सभी ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ महाअभियान के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु 50 करोड़ पौधे रोपण के लिए तैयार किये गये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 09 जुलाई को प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अवश्य लगाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां आयोजित आम महोत्सव में आगामी 03 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इसमें अनेक प्रकार की संगोष्ठियाँ व बायर-सेलर्स मीट आयोजित की जाएंगी। साथ ही, कृषि वैज्ञानिकों व प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने अनुभव को भी साझा किया जाएगा। यदि हम सब इस कार्यक्रम के साथ जुड़ेंगे तो इसका लाभ हमारे अन्नदाता किसान प्राप्त करने में सफल होंगे। इस आम महोत्सव में प्रदेश के लोगों को सम्मिलित होना चाहिए। प्रदेश में मण्डल स्तर पर भी दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन होना चाहिए, जहां स्थानीय स्तर पर किसान अपने आमों का प्रदर्शन कर सकें। किसानों के आने-जाने तथा रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए। वहां बायर-सेलर्स मीट तथा वैज्ञानिकों की गोष्ठी भी होनी चाहिए। वाराणसी में लंगड़ा, गोरखपुर में गौरजीत, बस्ती में आम्रपाली, लखनऊ में दशहरी, मेरठ-बागपत में रटौल सहित अमरोहा-सहारनपुर आदि जनपदों में भी आम की अनेक प्रजातियाँ उत्पादित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खेती के माध्यम से आमदनी में कई गुना वृद्धि करने में औद्यानिक फसल एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती है। हमें वैल्यू एडीशन के लिए फूड प्रोसेसिंग के साथ जुड़ना पड़ेगा। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग की अनेक इकाईयाँ स्थापित हो रही हैं। कौन सी ऐसी फसलें हो सकती हैं, जो बागवानी के साथ-साथ की जा सके, इस पर हमें अभी से कार्य करना होगा। अदरक, हल्दी जैसी फसलें अतिरिक्त आमदनी कमाने का एक माध्यम हो सकती हैं। यदि हमारा अन्नदाता किसान व बागवान इसके लिए स्वयं को तैयार करेगा तो वह अपनी आमदनी में कई गुना वृद्धि करने में सफल होगा।
उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयास से प्रदेश के कृषि क्षेत्र की निरन्तर प्रगति हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज व तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश का बागवानी क्षेत्र भी निरन्तर विकास के पथ पर अग्र्रसर है। लखनऊ के आम की महक देश व विदेश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, रूस, इटली, ओमान आदि देशों में भी हमारे देश का आम निर्यात किया जा रहा है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह ओलख, समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव गोंड, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव उद्यान श्री बी0एल0 मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!